पहल संवाद
रांची/डेस्क: प्रोफेसर सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय का नयी कुलपति नियुक्त की गयी है. झारखंड के राज्यपाल-सह-झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद 10 (2) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इन्हें कुलपति नियुक्त किया है. प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में स्कूल ऑफ एजुकेशन की प्राध्यापक हैं.

