पहल संवाद
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सीएम हेमंत ने राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य समसामयिक विषयों पर राज्यपाल से विस्तृत विचार-विमर्श किया. भेंट के क्रम में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से भी अवगत कराया.

