Homeझारखण्डपलामू में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना को मारी...

पलामू में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना को मारी जोरदार टक्कर, तीन किशोरों की मौत

पहल संवाद

रांची/डेस्क:  पलामू जिले के पाटन थाना के गहर पथरा मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गयी. गुरुवार देश शाम हुए यह हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 03पी 0019) के एक लूना को जोरदार टक्कर मारने से हुआ है. इस हादसे में तीन सवार किशोरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सोले गांव निवासी इस्तखार अंसारी के 11 वर्षीय पुत्र फरोज अंसारी उर्फ बुटन, नसीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र तोहिद अंसारी एवं 13 वर्षीय इब्राहिज अंसारी पिता अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. लूना को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक समेत अन्य सवार मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस स्कॉर्पियो और लूना को जब्त करके ले गई. स्कॉर्पियो बैरिया चौक की बताई गई है. पुलिस ने शवों के अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे के बारे में बताया जाता है कि सोले गांव से तीनों किशोर एक लूना पर सवार होकर बाजार से लौट रहे थे. तभी इस स्कॉर्पियो ने लूना को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर से लूना सवार तीनों किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गये जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एमएमसीएच लाया गया.डाक्टरों ने फरोज अंसारी उर्फ बुटन एवं तोहिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इब्राहिज को बेहतर इलाज के लिए डॉ राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी भी मौत हो गई. रात में उनके शवों के पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें