Homeझारखण्डहरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने, विपक्ष के उम्मीदवार नहीं देने...

हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने, विपक्ष के उम्मीदवार नहीं देने के कारण चुने गये निर्विरोध

रांची/डेस्क:  हरिवंश लगातार तीसरी बार राज्यसभा उपसभापति निर्वाचित हुए है. विपक्ष की ओर से हरिवंश के समक्ष कोई उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य मनोनीत होने के बाद, वह एक बार फिर से इस आसन तक पहुंचे हैं. सदन की कार्यवाही की शुरु होने से पूर्व नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें आसन तक पहुंचाया और उपसभापति की कुर्सी पर बिठाया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरिवंश को पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उच्च सदन के संचालन में उनके अनुभव और योगदान का सदन को लाभ मिलेगा. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह सदन में सभी पक्षों को समान अवसर देंगे. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उपसभापति के रूप में हरिवंश विपक्ष को पर्याप्त समय और सम्मान देंगे.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें