Homeदेशश्रद्धांजलि: पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार की करीबी कांग्रेस नेता मोहसिना...

श्रद्धांजलि: पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार की करीबी कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई के निधन से एक युग का अंत

पहल संवाद

रांची/डेस्क: कांग्रेस की वरिष्ठ और दिग्गज नेता तथा केंद्रीय मंत्री रह चुकीं मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 साल की आयु में निधन हो गया.  मोहसिना किदवई के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है. कांग्रेस-नेताओं ने मोहसिना किदवई के निधन पर गहरी शोक संवेदना और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मोहसिना जी के निधन के साथ राजनीति के एक युग का अंत हो गया है. मोहसिना ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. जिन्हें 8 8 अप्रैल को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था.  बुधवार को ही निजामुद्दीन के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया.

राजनीति के कई आयाम गढ़े

  • 1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्मीं मोहसिना किदवई का नाम राजनीति में हस्ताक्षर की तरह था. मोहसिना किदवाई की राजनीतिक उपलब्धियां यह हैं कि वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की सदस्य रहीं।
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के अहमदपुर गांव में एक रूढ़ीवादी मुस्लिम परिवार के घर में जन्म लेने के बावजूद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की.
  • 1953 में खलील किदवई से उनका विवाह हुआ. उनके ससुर जामिलुर रहमान किदवई कांग्रेस के प्रमुख नेता थे, यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई थई.
  • 1960 के दशक में वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो गयी थीं. उन्होंने उत्तर प्रदेश से राजनीति की शुरुआत करके न सिर्फ केंद्र तक पहुंच बनाई, बल्कि कांग्रेस की मजबूत स्तंभ की तरह स्थापित भी हो गयीं.
  • 28 साल की उम्र में वह 1960-1974 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्य रहीं. उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री और लघु उद्योग मंत्री का जिम्मा संभाला.
  • 1974 में बाराबंकी की दरियाबाद से विधानसभा और इमरजेंसी के बाद 1978 में 6वीं लोकसभा में आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव जीता था. इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी की सलाह पर  मोहसिना ने आजमगढ़ से जनता पार्टी के राम नरेश यादव को हराकर उपचुनाव जीता और पहचान बना ली.
  • 1980 से 1989 तक मेरठ की 2 बार सांसद रहीं. उन्होंने इंदिरा और राजीव गांधी की सरकार में स्वास्थ्य, परिवहन, शहरी विकास, पर्यटन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की बागडोर संभाली.
  • वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं और 2016 में संसद से सेवानिवृत्ति के बाद भी पार्टी से जुड़ी रहीं.
  • मोहसिना ऐसी नेता रहीं, जो अपने जीवन में पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की खास रहीं.
RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें