पहल संवाद
रांची डेस्क: होर्मुज को खुलवाने का प्रस्ताव यूएन में फेल होने के बाद सबसे बड़ी आशंका इस बात की थी कि अब अमेरिका ईरान को बरबाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, लेकिन इस बीच अल जजीरा ने एक खबर दी है उसके मुताबिक अमेरिका ने दो हफ्ते ईरान पर बमबारी नहीं करने की बात कही है.
संयुक्त राष्ट्र में इस कूटनीतिक विफलता के बाद दुनिया इस बात को लेकर आशंकित थी कि अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चेतावनी के मुताबिक ईरान पर हमले तेज कर देंगे. यदि होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर भीषण हमले किए होंगे. बता दें कि ट्रंप ने ईरान को पहले ही चेतावनी दे दी कि वह अब जो करने वाले हैं उसे ‘एक सभ्यता का अंत’ माना जा सकता है. शांति की आखिरी उम्मीद खत्म हो जाने के बाद पूरी दुनिया सांसें थामकर ट्रंप की डेडलाइन के खत्म होने का इंतजार कर रही थी. मगर अल जजीरा की इस रिपोर्ट ने फिलहाल ईरान और दुनिया को बड़ी राहत दी है.
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत के बाद सीजफायर पर बनी सहमति तेज किए जाएंगे, उन्होंने बताया कि सीजफायर पर दोनों देशों ने सहमति जताई है, इसके साथ इजरायल भी राजी हो गया है, अब आगे की बातचीत पाकिस्तान में तय की गई है,

