Homeक्राइमधनबाद में ठांय-ठांय, पुलिस और प्रिंस खान गिरोह में मुठभेड़, एक अपराधी...

धनबाद में ठांय-ठांय, पुलिस और प्रिंस खान गिरोह में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

Dhanbad : धनबाद पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हो गई. इसमें पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया है. मुठभेड़ की घटना धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में हुई है. मुठभेड़ में घायल अपराधी की पहचान भानु मांझी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं. पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया.
तुरंत एक टीम गठित कर राजगंज भेजी गयी. पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक अपराधी भानु मंझी को गोली लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे गये हैं.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें