Homeताजा खबरेंइस साल अल नीनो हिलाएगा! भीषण गर्मी छुड़ाएगी पसीना, पानी के लिए...

इस साल अल नीनो हिलाएगा! भीषण गर्मी छुड़ाएगी पसीना, पानी के लिए तरसेगा भारत, स्काईमेट की चेतावनी- कमजोर रहेगा मानसून

पहल संवाद

रांची/डेस्क: दो साल ला नीना के कारण भारी बारिश और भीषण सर्दी का आनन्द लेने के बाद इस साल भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की गयी है. मौसम पर नजर रखने वाले स्काईमेट ने इस साल भीषण गर्मी, सूखे की स्थिति और कमजोर मानसून की भविष्यवाणी की है. दरअसल, इस साल अल नीनो फिर से प्रभावी हो गया है. और जब अल नीनो का प्रभाव पड़ता है तो गर्मी में अधिकता होती है और सूखे की स्थिति उत्पन्न होती है. वैसे भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही मानसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी कर चुका है.

स्काईमेट ने अल नीनो के प्रभाव से इस साल देश में भीषण गर्मी पड़ने और मानसून कमजोर होने की चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़ता तापमान पहले से ही आने वाले चुनौतीपूर्ण मौसम का संकेत दे रहा है. अप्रैल के महीने में देश के कई हिस्सों में तापमान पहले ही 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. यानी इस बार गर्मी के रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहा है.

स्काईमैट के अनुसार, यह अल नीनो का वर्ष है और यह सबसे शक्तिशाली अल नीनो में से एक है. इसका असर सिर्फ भारत पर ही नहीं है, बल्कि इसका असर वैश्विक  है. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तापमान और भारत समेत दक्षिण पूर्व एशिया में कम मानसून के रूप में देखा जाएगा.  मई के महीने में तापमान और बढ़ सकता है, जो आमतौर पर सबसे गर्म महीना होता है. यह स्थिति मानसून के आगमन तक बनी रह सकती है.

क्या है अल नीनो?

प्रशांत महासागर में जब सतह का तापमान असामान्य रूप से गर्म हो जाता है तब अल नीनो जन्म लेता है. यह एक प्राकृतिक जलवायु घटना है, जो हर 2-7 साल में होती है. मौसम विभाग के अऩुसार, इस दौरान प्रशांत महासागर का सतही तापमान सामान्य से 0.5 से 1.4 डिग्री तक अधिक हो जाता है. इसमें ट्रेड विंड्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे गर्म पानी दक्षिण अमेरिका की ओर बढ़ता है. इसका असर भारत में कमजोर मानसून और सूखे के रूप में पड़ता है.

क्या है देशभर में मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लगातार लू चलने की आशंका जताई है. 26 अप्रैल को महाराष्ट्र के अकोला में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान लगभग 46 डिग्री रहा.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें