Homeझारखण्डसारंडा जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के पांच जवान...

सारंडा जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के पांच जवान घायल, चार जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची

पहल संवाद

रांची/डेस्क:  केन्द्र सरकार के देश से नक्सलवाद के खात्मा के दावों के बीच बुधवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन के पांच जवान घायल हो गये जिनमें से चार जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया. सभी घायल जवानों का इलाज राज अस्पताल में चल रहा है. घायल जवानों में इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश, शैलेश कुमार दूबे, प्रेमचंद दास और जितेन्द्र कुमार रॉय शामिल हैं. डॉक्टरों ने सभी जवानों की स्वास्थ्य की स्थिति को स्थिर बताया है.

सीआरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार जितेन्द्र कुमार रॉय के बायें पैर में और शैलेश कुमार दूबे की गर्दन में गोली लगी है जबकि प्रेमचंद दास के घुटने के नीचे गोली लगी है. सत्य प्रकाश को स्प्लिंटर इंजरी है.

बता दें कि सुरक्षाबलों को जानकारी मिली कि सारंडा जंगल मे नक्सली मूवमेंट चला रहा है. यह भी पता चला कि कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इलाके में सक्रिय है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा 205 बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना हो गया जिसके बाद  दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई

सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल चार जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है. चारों की स्थिति स्थिर है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें