Homeताजा खबरेंदिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को लगे भूकम्प के तगड़े झटके, 5.9...

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को लगे भूकम्प के तगड़े झटके, 5.9 तीव्रता के झटकों ने पाकिस्तान को भी हिलाया, केन्द्र था हिन्दूकुश

पहल संवाद

रांची डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकम्प के तगड़े झटके लगे हैं. भूकम्प के ये झटके शुक्रवार की रात करीब 9.40 बजे लगे हैं. भूकम्प के तेज झटकों से उत्तर भारत में अफरातफरी मच गयी. अचानक कमरों में पंखे, झूमर हिलता देख लोग घरों को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. भूकम्प की तीव्र्ता 5.9 बतायी जा रही है.

 

दिल्ली-NCR ही नहीं, उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं. चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए. उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में हुआ है. वहां कई हिस्सों में जमीन हिलने लगी, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किये जानेकी खबरें आयी हैं.

 

मौसम विभाग के अनुसार, भूकम्प का केन्द्र अफगानिस्तान के हिन्दूकुश में था. जिसके कारण अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये.  उत्तर भारत से कोई अप्रिय सूचना या नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कश्मीर घाटी में कुछ पुरानी इमारतों में दरारें आने की खबर है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें