पहल संवाद
रांची डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 27 सीटें के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. इन उम्मीदवारों में कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं. इनमें केन्द्रीय मंत्री से लेकर पूर्व राज्यपाल भी शामिल हैं. जबकि मायलापुर सीट से तमिलिसाई सौंदरराजन को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं, वहीं केन्द्रीय मंत्री डॉ एल. वेलमुरुगन को भी भाजपा ने मौका दिया है. लेकिन राज्य के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई का नाम इस सूची में नहीं हैं.
भाजपा की जारी सूची
- अविनाशी (आरक्षित सीट) से केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. वेलमुरुगन
- मायलापुर सीट से तमिलिसाई सौंदरराजन
- मोडक्कुरिची से कृतिका शिवकुमार
- कोयंबटूर उत्तर से वानथी श्रीनिवासन
- अरंथांगी से कविता श्रीकांत
- अवडी से राज्यमंत्री महेंद्रन
- थल्ली से नागेश कुमार
- तिरुवन्नामलाई से एझुमलाई
- राशीपुरम (आरक्षित सीट) से प्रेमकुमार
- उधगई से भोजराजन
- तिरुपत्तूर दक्षिण से थंगराज
- तिरुवारूर से गोपीचंदुरु
- तंजावुर से मुरुगानंदम
- कंदरवकोट्टई (आरक्षित सीट) से उदयकुमार
- पुदुकोट्टई से एन. रामचंद्रन
- तिरुपत्तूर से तिरुमारन
- मानामदुरै (आरक्षित सीट) से बालागणपति
- मदुरै दक्षिण से राम श्रीनिवासन
- सत्तूर से नैनार नागेंद्रन
- रामनाथपुरम से नागेंद्रन
- तिरुचेंदूर से राधाकृष्णन
- वासुदेवनल्लूर (आरक्षित सीट) से आनंदन
- राधापुरम से बालकृष्णन
- नागरकोविल से एम.आर. गांधी
- कुलाचल से टी. शिवकुमार
- पद्मनाभपुरम से रमेश
- विलवन्कोडु से विजयधारणी

