Thursday, March 19, 2026
Homeक्राइमपलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, लातेहार स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम को 5000...

पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, लातेहार स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम को 5000 घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

Latehar : पलामू एसीबी की टीम ने लातेहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कारवाई की है. टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते प्रखंड स्वास्थ केंद्र के बीपीएम सह एमटीएस अजय भारती को रंगेहाथ दबोच लिया है.
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम अजय भारती को लेकर धर्मपुर स्थित उसके आवास पर गई और वहां तलाशी ली. हालांकि वहां क्या कुछ बरामद हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. इसके बाद एसीबी की टीम अजय भारती को लेकर पलामू चली गई.
वादी की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, बीपीएम अजय भारती ने काम करने के एवज में 10,000 रुपये घूस की मांग की थी. वादी घूस नहीं देना चाहता था, इसलिए इसकी शिकायत एसीबी से की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने प्रभारी बीपीएम की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाकर जल बिछाई और जैसे ही बीपीएम ने नोट पकड़ा एसीबी के पदाधिकारियों ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार में हड़कंप मच गया.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें