Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedशराब घोटाला : ACB ने गुजरात और मुंबई से सात आरोपियों को...

शराब घोटाला : ACB ने गुजरात और मुंबई से सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. गुजरात और मुंबई से इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपियों में महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार समेत अन्य शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी हैं. दोनों कंपनियों की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी, जिस वजह से पूरे मामले की खूब चर्चा हुई थी.
इस केस में एसीबी अब तक राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे, छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, झारखंड के IAS अधिकारी अमित प्रकाश और प्रिज्म होलोग्राफी के डायरेक्टर विधु गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि सभी आरोपी फिलहाल बेल पर हैं.
एसीबी ने उक्त सात आरोपियों के विरुद्ध पिछले महीने ही कोर्ट से वारंट लिया था. गिरफ्तारी के बाद एसीबी सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची आ रही है. यहां एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें