Thursday, March 19, 2026
Homeझारखण्डधनबाद में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के तीन...

धनबाद में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत

धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र के न्यू साइडिंग एक नंबर कॉलोनी में मंगलवार की देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में राजा अंसारी (26), उनकी पत्नी अमीना खातून (21) और दो वर्षीय बच्ची मायरा शामिल हैं. तीनों का शव उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पाया गया.स्थानीय लोगों के अनुसार, पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. मंगलवार की शाम राजा अंसारी मजदूरी कर घर लौटा था. उसके हाथ में सब्जियों की झोली थी. बताया गया कि घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ. देर रात जब घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों ने झांक कर देखा तीनों अचेत पड़े थे. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस को घर में रखे एक बर्तन में पीले रंग का द्रव्य मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत जहरीला पदार्थ सेवन से हुई है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें