Thursday, March 19, 2026
Homeएजुकेशनपश्चिम बंगाल- दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड, 13 की मौत:कई घर टूटे,...

पश्चिम बंगाल- दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड, 13 की मौत:कई घर टूटे, रोड पर मलबा गिरा; रेस्क्यू में दिक्कत आ रही

पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर लैंडस्लाइड हुई। हादसे में कई घर टूट गए। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है।

लैंडस्लाइड के बाद रोड पर मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई इलाकों में कम्यूनिकेशन टूट गया है। उधर मिरिक में एक लोहे का पुल भी टूट गया है।

भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। तीस्ताबाजार के पास बलुखोला में पानी भर जाने से सिलिगुड़ी को सिक्किम और कालिम्पोंग से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दार्जिलिंग शहर का भी कई हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

अरब सागर में साइक्लोन शक्ति, महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट अरब सागर में उठा पहला चक्रवात शक्ति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि यह तूफान गुजरात के द्वारका से 420 किमी दूर समुद्र में एक्टिव है। इसकी वजह से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

अगले 24 घंटे में यह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अरब सागर के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों तक पहुंचेगा। सोमवार से पूर्वोत्तर की ओर जाने और कमजोर पड़ने की संभावना है।

तूफान के असर से गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र में समुद्र उफान पर है। महाराष्ट्र में भी तूफान शक्ति का असर दिखने लगा है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। 7 अक्टूबर तक उत्तरी कोंकण के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी भारी बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें