Homeताजा खबरें9 मई बनेगा खास दिन, पश्चिम बंगाल में शुवेन्दु अधिकारी और तमिलनाडु...

9 मई बनेगा खास दिन, पश्चिम बंगाल में शुवेन्दु अधिकारी और तमिलनाडु में थालपति विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पहल संवाद

रांची/डेस्क: 9 मई, शनिवार को दो राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण है. कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुवेन्दु अधिकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया. शुक्रवार की शाम राज्यपाल आरएन रवि को भाजपा विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र सौंपे गए.  शुवेन्दु अधिकारी शनिवार को 11 बजे मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया.

बता दें कि अमित शाह और मोहन चारण माझी की मौजूदगी में शुक्रवार को विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से शुवेन्दु अधिकारी को विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया. भाजपा विधायकों के समर्थन पत्र सौंपने के बाद अब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत शनिवार को राज्यपाल नई भाजपा सरकार को शपथ दिलाएंगे.

उधर, तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय भी शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे आयोजित होगा. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. हालांकि बहुमत  के आंकड़े 118 सीटें से वह पीछे रह गयी है. लेकिन उन्हें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके जैसी पार्टियों ने समर्थन मिला है, जिसके बाद तमिलनाडु के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से उन्हें मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया. बता दें कि इससे पहले राज्यपाल ने बहुमत नहीं होने के कारण दो बार सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किये जाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें