Homeताजा खबरेंपश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में 91.41 प्रतिशत की बम्पर वोटिंग,...

पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में 91.41 प्रतिशत की बम्पर वोटिंग, छिटपुट हिंसा को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न

पहल संवाद

रांची/डेस्क:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के साथ पांच राज्यों के चुनाव का अभियान सम्पन्न हो गया. अब 4 मई का सबको बेसब्री से इन्तजार है जब ईवीएम में बंद मतदाताओं की किस्मत खुलेगी. बुधवार को छिटपुट हिंसा के बीच एक बार फिर बंपर मतदान हुआ. राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सात जिलों की 142 सीटों के लिए 91.41 प्रतिशत मतदान हुआ.

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे शुरु हुए मतदान के बीच 9 बजे तक करीब 18 प्रतिशत, 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत, दोपहर 01 बजे तक 61.11 प्रतिशत तथा दोपहर 03 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. पूर्व बर्धमान में सबसे अधिक 93.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे कम कोलकाता दक्षिण में 87.25 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके अलावा हुगली जिले में 91.41 प्रतिशत, हावड़ा में 90.93 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 88.91 प्रतिशत मतदान हुआ है. नदिया जिले में 91.35 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 91.39 प्रतिशत तथा दक्षिण 24 परगना में 91.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.

इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है. इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट पर आमने-सामने हैं. इसके अलावा राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम, अरूप बिश्वास, जावेद खान, सुजीत बसु, शशि पांजा समेत सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार के कई मंत्री, बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी और दीप्शिता धर शामिल हैं. इसके अलावा आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुईं डॉक्टर की मां रत्ना देवनाथ एवं संदेशखाली आंदोलन का चेहरा रेखा पात्र भी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार हैं.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें