Homeताजा खबरेंएक्जिट पोल में बंगाल और केरल में बदलाव से संकेत, असम, तमिलनाडु...

एक्जिट पोल में बंगाल और केरल में बदलाव से संकेत, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सत्ता की हो सकती है वापसी

पहल संवाद

रांची/डेस्क:  पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का अभियान सम्पन्न हो गया. इसके बाद विभिन्न टीवी चैनलों और न्यूज एजेंसियों ने एक्जिट पोल भी प्रसारित कर दिये. तमाम एक्जिट पोल यही दर्शा रहे हैं कि दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और केरल में सत्ता परिवर्तन हो सकती है, जबकि शेष तीन राज्यों असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सत्ता की वापसी सम्भव है. हालांकि यह चुनाव पश्चात न्यूज एजेंसियों का चुनावी सर्वे है, असल परिणाम के लिए 4 मई तक का इन्तजार करना होगा.

अधिकांश एक्जिट पोल पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनाने के करीब नजर आ रही है. अगर ऐसा होता है तो 15 वर्षों के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की सरकार की विदाई तय है. वहीं, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की 10 साल बाद सत्ता में वापसी हो सकती है. अगर ऐसा होता है वाम नेतृत्व वाली सरकार की केरल से विदाई होगी, बल्कि लम्बे अन्तराल के बाद ऐसा होगी कि किसी भी राज्य में वाम दल की सरकार नहीं होगी. वहीं तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की वापसी की संभावना बनी हुई है. असम में भाजपा फिर सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है. वहीं केन्द्र शासित पुडुचेरी राज्य भी भी एनडीए सरकार बनाती दिख रही है.

एक्जिट पोल ने की है क्या-क्या भविष्यवाणी

पश्चिम बंगाल (कुल सीट 294 – बहुमत का आंकड़ा 148)

  • मैट्रिज ने तृणमूल कांग्रेस को 125–140, भाजपा 146–161, अन्य 6–10 का अनुमान दिया है.
  • पी-मार्क के अनुसार तृणमूल 118–138, भाजपा 150–175, अन्य 2–6 .
  • पीपुल्स पल्स ने तृणमूल 177–187, भाजपा 95–110, लेफ्ट 0–1, कांग्रेस 1–3, अन्य को 1–2 का अनुमान दिया है.
  • पोल डायरी ने तृणमूल 99–127, भाजपा 142–171, लेफ्ट 2–3, कांग्रेस 3–5, अन्य 0–1 .
  • जेवीसी ने तृणमूल 131–152, भाजपा 138–159, कांग्रेस 0–2 का अनुमान दिया है.

केरल (कुल सीट 140 बहुमत का आंकड़ा 71 )

  • पीपल्स पल्स यूडीएफ 75-85, एलडीएफ 55-65 एनडीए 0-3 अन्य 0
  • पी मार्क यूडीएफ 71-79 एलडीएफ 62-69, एनडीए 1-4 अन्य 0-3
  • वोट वाइब यूडीएफ 58-68 एलडीएफ 70-80 एनडीए 0-4 अन्य 0
  • मार्ट्रिज यूडीएफ 70-75 एलडीएफ 60-65 एनडीए 3-5 अन्य 2-4
  • जेवीसी यूडीएफ 72-84 एलडीएफ 52-61 एनडीए 3-7 अन्य 0

तमिलनाडु (कुल सीटें 234 बहुमत का आंकड़ा 118)

  •  एक्सिस माई इंडिया ने द्रमुक 92–110, अन्नाद्रमुक 22–32, टीवीके 98–120 का अनुमान दिया है.
  • मैट्रिज ने द्रमुक 122–132, अन्नाद्रमुक 87–100, टीवीके 10–12, अन्य 0–6 बताया है.
  • पी-मार्क ने द्रमुक 125–145, अन्नाद्रमुक 65–85, टीवीके 16–26, अन्य को 1–6 सीटें दी है.
  • पीपुल्स पल्स ने द्रमुक 125–145, अन्नाद्रमुक 65–80, टीवीके 18–24 और अन्य को 2–6 सीटें दी है.
  • जेवीसी ने द्रमुक 75–95, अन्नाद्रमुक128–147, टीवीके 8–15 का अनुमान लगाया है.

असम (कुल सीटें 126 बहुमत का आंकड़ा 64)

  • एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा को 88–100, कांग्रेस को 24–36, अन्य को 0–3 सीटें दी हैं.
  • मैट्रिज ने भाजपा को 85–95, कांग्रेस को 25–32 और अन्य 6–12 दी हैं.
  • पीपुल्स पल्स के अनुसार भाजपा 68–72, कांग्रेस 22–26, एआईयूडीएफ 3–5 सीटें ले सकती है.
  • पी-मार्क ने भाजपा को 82–94, कांग्रेस को 30–40, अन्य को 1–5 सीटें दी हैं.
  • पोल डायरी ने भाजपा 86–101, कांग्रेस 15–26, एआईयूडीएफ 2–5, अन्य 0–2 का अनुमान लगाया है.
  • जेवीसी ने भाजपा 88–101, कांग्रेस 23–33, एआईयूडीएफ 2–5 का अनुमान लगाया है.

पुडुचेरी (कुल सीटें 30 बहुमत का आंकड़ा 16)

  • पीपुल्स पल्स ने एआईएनआरसी-भाजपा को 15–18 द्रमुक-कांग्रेस को 6–8 सीटें दी हैं.
  • एक्सिस माई इंडिया के अनुसार एआईएनआरसी-भाजपा 16–20, द्रमुक-कांग्रेस 6–8, टीवीके 2–4 और अन्य 1–3 सीटें ले जा सकते हैं.
  • प्रजा पोल ने एआईएनआरसी-भाजपा को 19-25 द्रमुक-कांग्रेस को 6–8 सीटें दी हैं.
RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें