पहल संवाद
रांची/डेस्क: सम्राट चौधरी ने बिहार के नये मुख्यमंत्री के रुप में बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली. सम्राट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग विधायक दल के नेता में बिहार की कमान सम्भाली है. पटना के लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने उन्हें पद और गापनीयता की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सम्राट चौधरी के साथ ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से दो उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेन्द्र प्रसाद यादव को शपथ दिलाई गई. खबर है कि बंगाल चुनाव के बाद बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.
बता दें कि सम्राट चौधरी 26 साल पहले विधायक के रूप में अना राजनीतिक सफर शुरू किया था. 2024 में बिहार के वह पहली बार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने और फिर 2025 की प्रचंड जीत के बाद दोबारा उसी जिम्मेदारी को संभाला. इसके थोड़े ही समय बाद राजनीति ने जब करवट बदली तो वह राज्य के मुखिया बन गये हैं.
बिहार के अब तक के 24 मुख्यमंत्री
- डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
- दीप नारायण सिंह
- बिनोदानंद झा
- कृष्ण वल्लभ सहाय
- महामाया प्रसाद सिन्हा
- सतीश प्रसाद सिंह
- बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल
- भोला पासवान शास्त्री
- हरिहर सिंह
- दरोगा प्रसाद राय
- कर्पूरी ठाकुर
- केदार पांडे
- अब्दुल गफूर
- जगन्नाथ मिश्र
- रामसुंदर दास
- चंद्रशेखर सिंह
- बिंदेश्वरी दुबे
- भागवत झा आजाद
- सत्येन्द्र नारायण सिन्हा
- लालू प्रसाद यादव
- राबड़ी देवी
- नीतीश कुमार
- जीतन राम मांझी
- सम्राट चौधरी

