Homeअन्य राज्यछत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता बिजली संयंत्र में भीषण बॉयलर...

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता बिजली संयंत्र में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, 10 मजदूरों की गई जान, करीब 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल

पहल संवाद

रांची/डेस्क:  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता बिजली संयंत्र में मंगलवार को बायलर फटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में10 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 40 मजदूर झुलस गए हैं. सभी मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये हैं, उन्हें रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

यह हादसा डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव में स्थित वेदांता संयंत्र में हुआ है. जहां रोज की तरह कामकाज चल रहा थी. तभी अचानक दोपहर 2 बजे के बाद तेज धमाके के साथ बॉयलर ब्लास्ट कर गया. धमाका इतना तेज था जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी.  घटना के समय संयंत्र के अंदर 50 से अधिक कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे. कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल अवस्था में इधर-उधर पड़े मिले. अफरा-तफरी का माहौल के बाद रेस्क्यू कार्य आरम्भ हुआ और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जिनमें कुछ की हालत गंभीर है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें