पहल संवाद
रांची/डेस्क: 20 साल बाद बिहार में नीतीश कुमार सरकार का पटाक्षेप हो गया है. इससे बाद भाजपा अपने स्थापना के लगभग 47 वर्षों बाद बिहार में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. 15 अप्रैल, 2026 बिहार की राजनीति का वह ऐतिहासिक दिन जब जब पहली बार जब कोई भाजपाई राज्य की सत्ता सम्भालेगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे को बाद एनडीए ने नई सरकार गठन का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश कर दिया है। इसके बाद भाजपा विधायक दल और राजग विधानमंडल दल के नेता उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुन लिया गया है. यानी राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनाए जाने की औपचारिक प्रक्रिया शेष है. 15 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे सम्राट चौधरी पटना लोकभवन में पहुंचेंगे जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.
मंगलवाल को नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद सम्राट चौधरी एनडीए प्रतिनिधिमंडल के साथ से राज्यपाल से मुलाकातकरने राजभवन पहुंचे और सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार करते हुए 15 अप्रैल, सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया। बुधवार को सम्राट चौधरी नई कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।
इससे पहले, निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की अंतिम बैठक में अपने इस्तीफे की घोषणा की और मंत्रिपरिषद भंग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
बता दें कि नीतीश कुमार दो दशकों से अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है. उनके इस्तीफे के बाद भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसे बाद में राजग विधानमंडल दल ने भी मंजूरी दी।

