Homeझारखण्डरांची में 13 अप्रैल से बढे़गा ऑटो का भाड़ा, झारखंड प्रदेश सीएनजी...

रांची में 13 अप्रैल से बढे़गा ऑटो का भाड़ा, झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने ऑटो चालकों की नई किराया सूची तैयार की

पहल संवाद

रांची डेस्क: राजधानी रांची में 13 अप्रैल से ऑटो का भाड़ा बढ़ जायेगा. यह जानकारी झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने दी. उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों की नई किराया सूची तैयार कर ली है, जो 13 अप्रैल 2026 से लागू कर दी जायेगी. दिनेश सोनी ने बताया कि कांटाटोली से टाटीसिलवे, गोंडली पोखर और अंगड़ा मार्ग पर परिचालन करने वाले ऑटो चालकों ने भाड़ा विवाद को लेकर बीते छह अप्रैल को सेवा बंद रखी गई थी. इसके बाद किराये में बढ़ोतरी पर विचार किया गया.

महासंघ ने चालकों की नहीं बल्कि यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए नई किराया सूची तैयार की है, क्योंकि पूर्व निर्धारित किराया लागू नहीं होने के कारण यात्रियों से मनमानी वसूली की शिकायतें मिल रही थीं.

दिनेश सोनी ने यह भी बताया कि 13 अप्रैल से भाड़ा लागू हो जायेगा और सभी ऑटो में भाड़ा सूची अनिवार्य रूप से चस्पा की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए.

नयी सूची के अनुसार प्रस्तावित भाड़ा

  • लोकल किराया 10 रुपए
  • कांटा टोली से लोवाडीह 10 रुपये
  • नामकुम से पीएमआई 15 रुपये
  • कांटाटोली से नामकुम 20 रुपये
  • कांटाटोली से अरा गेट एवं सेंटोरियन 25 रुपये
  • कांटाटोली से महिलौग टाटा सिल्वर 30 रुपये
  • कांटाटोली से मिलन चौक 35 रुपये
  • कांटाटोली से गूनडली पोखर 40 रुपये
  • कांटाटोली से अनगाडा ब्लॉक 50 रुपये
  • अनगडा से गूणडली पोखर 10 रुपये
  • अनगडा से हेसल मिलन चौक 20 रुपये
  • अनगडा से टाटीसिल्वे 30 रुपये
  • अनगड़ा से महिलोंग आरा गेट 35 रुपये
  • अनगडा से नामकुम 40 रुपये
  • अनगडा से लोवाडीह 50 रुपये
  • टाटीसिल्वे से मिलन चौक 10 रुपये
  • टाटीसिल्वे से हेसल चौक 15 रुपये
  • टाटीसिल्वे से रिंग रोड ब्रिज 20 रुपये
  • टाटीसिल्वे से महिलोग 10 रुपये
  • टाटीसिल्वे से आरा गेट 15 रुपये
  • टाटीसिल्वे से नामकुम 20 रुपये
RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें