पहल संवाद
रांची डेस्क: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सीजफायर की भी आवाज उठी है. मध्यस्थ देशों के साथ अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिनों के सीजफायर पर वार्ता भी चल रही है, लेकिन लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कारण बात बनते-बनते बिगड़ न जाये. युद्ध के तनाव के बीच खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तनाव पैदा कर रहे हैं. सीजफायर को लेकरउन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने वाले वह “इकलौते” व्यक्ति हैं.
व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, “सीजफायर तय करने वाला सिर्फ मैं हूं.” ट्रम्प का यह बयान अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के कहीं और तनावपूर्ण न बना दे.
बता दें कि , मध्यस्थ देशों की ओर से अमेरिका और ईरान को 45 दिनों के युद्धविराम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का प्रस्ताव भेजा गया था. ट्रम्प ने इस प्रस्ताव को “महत्वपूर्ण कदम” तो बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह अभी पर्याप्त नहीं है.
ट्रम्प के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका समझौते की शर्तों पर सख्त रुख अपनाए हुए है और अंतिम निर्णय व्हाइट हाउस स्तर पर ही लिया जाएगा. जबकि ईरान ने भी युद्ध विराम के लिए भी कुछ शर्तें तय कर रखी हैं. ईरान ने जो शर्तें रखी हैं, उन्हें पहले ही अमेरिका नकार चुका है. ऐसे देखना होगा कि दोनों देशों की हठ के बीच युद्ध विराम किस प्रकार सम्भव हो पाता है.

