Homeधर्मHanumarn Jayant: क्या आप जानते हैं हनुमान जयंती साल में दो बार...

Hanumarn Jayant: क्या आप जानते हैं हनुमान जयंती साल में दो बार मनाई जाती है?

पहल संवाद : आज परम रामभक्त हनुमान की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ हनुमान भक्त मना रहे हैं. हनुमान जी की जयंती हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमान जयंती साल में एक बार नहीं, बल्कि दो बार मनायी जाती है. यह कोई अचरज की बात नहीं, बल्कि उसके पीछे दो मुख्य कारण है. सबसे ब़ी बात यह कि इन दोनों ही तिथियों का विशेष महत्व है.

हनुमान जयंती दो बार मनाने के पीछे कथा

हनुमान जयंती साल में दो बार मनाये जाने की एक कथा प्रचलित है, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को तो हनुमान जयंती है ही, जो कि इस बार 2 अप्रैल, गुरुवार को पड़ी है। दूसरी बार हनुमान जयंती मनाये जाने के पीछे जो कारण है वह यह है कि इसी दिन पवन पुत्र हनुमानजी को नया जीवन प्राप्त हुआ था. ऐसे में जीवन पाने के साथ अद्भुत शक्तियां प्राप्त करने के उपलक्ष्य में हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाता है. और यह जयंती कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनायी जाती है. पहली जयंती जो इस बार 2 अप्रैल को पड़ी है, यह दक्षिण भारत में विशेष रूप से मनायी जाती है और दूसरी जयंती उत्तर भारत के लोग हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाते हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल यह जयंती 7 नवंबर को मनायी जायेगी. उत्तर भारत के मतानुसार इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें