Thursday, March 19, 2026
Homeताजा खबरेंBihar Cabinet Minister 2025: नीतीश सरकार में जानें कौन कितना पढ़ा लिखा?

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश सरकार में जानें कौन कितना पढ़ा लिखा?

Bihar Cabinet Minister 2025 : बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के साथ-साथ विभिन्न पार्टियों के 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।

शपथ लेने में सबसे पहले उपमुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं। आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कुल 14 मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे। इसके बाद दूसरा नंबर जदयू का आता है, जिसमें नीतीश कुमार के साथ कुल नौ मंत्री होंगे।

चिराग पासवान की पार्टी से दो मंत्री, जीतनराम मांझी की हम वहीें उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी एक-एक मंत्री पद दिया गया है।

बिहार सरकार की कैबिनेट में कौन कितने पढ़े- लिखें हैं

बिहार की नई गठित कैबिनेट में सबसे कम शैक्षिक योग्यता बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन की है। वे 10वीं पास हैं। कैबिनेट में कुल सात मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने 12वीं पास की है। वहीं नए मंत्रिमंडल में शामिल छह मंत्री ग्रैजुएट हैं। इसके अलावा एक प्रोफेशनल ग्रैजुएट भी हैं। मंत्रिमंडल में पांच नेता पोस्ट ग्रैजुएट और चार तो डॉक्ट्रेट हैं।

कैबिनेट में करोड़पति मंत्री भी हैं शामिल

बिहार सरकार के कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में सबसे ज्यादा करोड़पति भाजपा से हैं। आलम यह है कि मौजूदा कैबिनेट के टॉप-5 अमीर मंत्री ही भाजपा से वास्ता रखते हैं। MyNeta के अनुमार, संजय कुमार सिंह की कुल संपत्ति लगभग ₹45 करोड़ है और उनकी कुल देनदारी लगभग ₹16 करोड़ है। उनके पार कुल कैश 8.6 लाख रुपये है। वही, विभिन्न बैंको में करीब 35 लाख रुपये से ज्यादा जमा है। वहीं संजय सिंह के पास कुल संपत्ति 31,18,063 रुपये है। संजय सिंह के पास करीब 45,000 रुपये कैश है। वही, विभिन्न बैंको में करीब 22,95,063 रुपये जमा है।

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें