Homeक्राइमपलामू में पारा शिक्षक पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

पलामू में पारा शिक्षक पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

Palamu : पलामू के छतरपुर में बेख़ौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला. यहां दिनदहाड़े एक पारा शिक्षक पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. घटना में टीचर जमालुद्दीन अंसारी को तीन से चार गोलियां लगी, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये.
घायलावस्था में शिक्षक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. पूरा मामला छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी नौडीहा गांव का बताया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दुकान बंद कर घर केजा रहे थे जलालुद्दीन
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक जलालुद्दीन अंसारी स्कूल के बाद एक किराने की दुकान चलाते हैं. दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक आए अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध गोली चला दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े. मौके पर अफरा तफरी मच गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें