Thursday, March 19, 2026
HomeबिहारJDU ने जारी की 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बाहुबली के बेटे...

JDU ने जारी की 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बाहुबली के बेटे का बदल दिया सीट

 

Patna : बिहार में चुनावी पारा चढ़ चुका है. सभी दल तैयारी में जुटे हैं. जेडीयू (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 44 नाम हैं, जबकि बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इस बार जदयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. गौरतलब है कि 2020 में जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 43 पर जीत दर्ज की थी. इस बार 14 सीटें कम करके रणनीति बदली गई है.
इस लिस्ट की सबसे खास बात यह है कि इस बार बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सीट बदल दी गई है. पिछली बार शिवहर से विधायक बने चेतन अब औरंगाबाद के नवीनगर से किस्मत आजमायेंगे. शिवहर से इस बार डॉ. श्वेता को टिकट मिला है. दूसरी लिस्ट में 9 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है, जबकि 4 मुस्लिम कैंडिडेट्स को भी टिकट मिला है. जदयू की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम का नाम नहीं था.

पूरी लिस्टयहां देखें 

 

 

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें