Ranchi : राजधानी रांची के सभी ओला, ऊबर और रैपिडो कैब ड्राइवरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है. ड्राइवरों का कहना है कि कंपनी की नीतियों के कारण उनकी स्थिति खराब हो रही है. कंपनियां केवल ग्राहकों के हित में फैसले लेती हैं, मगर जिसकी बदौलत कंपनी चल रही है, उनके बारे में नहीं सोचती है. ड्राइवरों की अनदेखी की जा रही है. जिसकी वजह से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. पहले जब केवल एक कंपनी थी, तब उनकी आमदनी स्थिर रहती थी, लेकिन कई कंपनियों के आने से बुकिंग कम हो गई और प्रतिस्पर्धा में कंपनियां ग्राहक हितों का ज्यादा ख्याल रख रही है, जिस वजह से हमलोगों की परेशानी और बढ़ गई है.
लोगों की बढ़ी परेशानी
ओला, ऊबर और रैपिडो कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बहुत सारे लोग ऑफिस या स्टेशन, एयरपोर्ट जल्दी और आराम से जाने के लिए इन कंपनियों के कैब का सहारा लेते थे, उनकी परेशानी बढ़ गई है.
