Thursday, March 19, 2026
Homeझारखण्डदक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में रांची के युवक की मौत, पायलट ट्रेनिंग...

दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में रांची के युवक की मौत, पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान हुआ क्रैश

New Delhi/Ranchi : रांची के पीयूष पुष्प की दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से दर्दनाक मौत हो गई. 20 वर्षीय पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़ के लाजपत नगर के निवासी और रांची के जेवीएम, श्यामली के पूर्व छात्र थे. उनके पिता टीएन साहू जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक रह चुके हैं.

जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट ट्रेनिंग ले रहे थे. जोहानसबर्ग में भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें