Thursday, March 19, 2026
Homeक्राइमचाईबासा में नक्सलियों का हमला…मोबाइल टावर फूंका, इलाके में दहशत

चाईबासा में नक्सलियों का हमला…मोबाइल टावर फूंका, इलाके में दहशत

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में बीते शनिवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. गांव में स्थापित मोबाइल टावर के उपकरणों में आग लगा दी. इस कायराना हरकत में लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर पूरी तरह से राख हो गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, दर्जनों की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने सबसे पहले टावर स्थल को घेर लिया. इसके बाद, उन्होंने वहां रखे जेनरेटर, बैटरी सेट और सभी इलेक्ट्रॉनिक तारों को निशाना बनाते हुए आग लगा दी.

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि डीजी सेट, बैटरी बैंक और टावर से जुड़े अन्य सभी उपकरण देखते ही देखते जलकर खाक हो गए. नक्सलियों की इस करतूत से न सिर्फ कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि इलाके की संचार व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई है.

नक्सली किस संगठन से जुड़े थे पता लगा रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि नक्सली किस संगठन से जुड़े थे और इस वारदात के पीछे उनका क्या मकसद था. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल है. पुलिस ने जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा किया है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें