Dhanbad : धनबाद के चर्चित कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर जीएसटी विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह छापेमारी की जो खबर लिखे जाने तक जारी रही. जानकारी के अनुसार, धनबाद के धैया स्थित जगदंबा आवास पर सुबह करीब 8 बजे जीएसटी विभाग की टीम पहुंची है और दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया.
इसके अलावा कैलाश अग्रवाल के बरवाअड्डा और गोविंदपुर स्थित हार्ड कोक भट्ठों पर भी छापेमारी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी चोरी से जुड़ी शिकायतों के आधार पर धनबाद और बोकारो जीएसटी विभाग की टीम ने संयुक्त रूम से कार्रवाई की है.
बता दें कि GST चोरी को लेकर विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है. कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर कागजातों को खंगाला रही है. अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है.
