Thursday, March 19, 2026
Homeताजा खबरेंPM मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया भव्य उद्घाटन, मुंबई...

PM मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया भव्य उद्घाटन, मुंबई में सफर होगा अब और आसान

मुंबई के लोगों का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के पहले फेज का भव्य उद्घाटन कर दिया। यह एयरपोर्ट न केवल मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल गेटवे बनेगा, बल्कि पूरे भारत के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई उड़ान भरने वाला पड़ाव भी साबित होगा। यह अत्याधुनिक एयरपोर्ट आने वाले समय में मुंबई की भीड़भाड़ कम करेगा और यात्रियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं का एक्सपीरियंस देगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण को भी देश को समर्पित किया, जिससे मायानगरी में सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

आज का दिन सपने पूरे होने का दिन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने संबोधन में कहा कि आज मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों के लिए सपने पूरे होने का दिन है।

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें