Thursday, March 19, 2026
Homeताजा खबरेंNitish Kumar's cabinet : नीतीश मंत्रिमंडल के बीच हुआ विभागों का बंटवारा,...

Nitish Kumar’s cabinet : नीतीश मंत्रिमंडल के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

The division of portfolios among Nitish Kumar’s cabinet : बिहार में नीतिश सरकार के मंत्रिमंडल के बीच हुआ विभागों का बंटवारा कर दिया गया। अगल बार की तरह ही इस बार भी उप मुख्यमंत्री का पद भाजपा के खाते में गया है। पिछली बार की तरह ही इसबार भी  सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सरकार में दो उप मुख्यमंत्री होंगे.

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेवारी मिली

इसबार भाजपा की झोली में गृह विभाग आया है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है।इतना ही नहीं इसबार वित्त और वाणिज्यकर विभाग की जिम्मेवारी जदयू को मिल गयी है। जदयू (JDU) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव को इसबार वित्त और वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। जदयू को सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, निगरानी व इलेक्शन समेत वित्त व वाणिज्यकर, भवन निर्माण, जल संसाधन, उर्जा, शिक्षा, ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेवारी मिली है।

वहीं, भाजपा को गृह, पथ निर्माण, नगर विकास, स्वास्थ्य व विधि, कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है। हम (जीतन राम मांझी की पार्टी) को लघु जल संसाधन, लोजपा आर को पीएचइडी और गन्ना उद्योग तथा रालोमो के दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग मिला है। बिहार में पिछली सरकार में सहकारिता, गन्ना उद्योग और पीएचइडी विभाग भाजपा के पास था।

मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर सूची सौंपी। जब राजभवन मंत्रियों बीच बांटे गये विभागों की मंजूरी मिलन के बाद शाम कैबिनेट विभाग ने मंत्रियों के विभाग आवंटन की सूची जारी कर दी।

कैबिनेट विभाग ने मंत्रियों के विभाग आवंटन की सूची इस प्रकार है

नाम पद पार्टी विभाग 01 विभाग 02
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जेडीयू
सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बीजेपी गृह
विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बीजेपी भूमि, राजस्व खान, भूतत्व
विजय कुमार चौधरी मंत्री जेडीयू जल संसाधन भवन निर्माण
बिजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री जेडीयू ऊर्जा
श्रवण कुमार मंत्री जेडीयू ग्रामीण विकास
मंगल पांडेय मंत्री बीजेपी स्वास्थ्य कानून
दिलीप जायसवाल मंत्री बीजेपी उद्योग
अशोक चौधरी मंत्री जेडीयू ग्रामीण कार्य
लेशी सिंह मंत्री जेडीयू खाद्य, उपभोक्ता
मदन साहनी मंत्री जेडीयू समाज कल्याण
नितिन नबीन मंत्री बीजेपी पथ निर्माण नगर विकास
रामकृपाल यादव मंत्री बीजेपी कृषि
संतोष सुमन मंत्री हम लघु जल संसाधन
सुनील कुमार मंत्री जेडीयू शिक्षा
जमा खान मंत्री जेडीयू अल्पसंख्यक कल्याण
संजय सिंह टाइगर मंत्री बीजेपी श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद मंत्री बीजेपी पर्यटन कला, संस्कृति, युवा
सुरेंद्र मेहता मंत्री बीजेपी पशु, मत्स्य धन
नारायण प्रसाद मंत्री बीजेपी आपदा प्रबंधन
रमा निषाद मंत्री बीजेपी पिछड़ा कल्याण
लखेंद्र कुमार रौशन मंत्री बीजेपी एससी एसटी कल्याण
श्रेयसी सिंह मंत्री बीजेपी खेल आईटी
प्रमोद कुमार मंत्री बीजेपी सहकारिता
संजय पासवान मंत्री लोजपा गन्ना उद्योग
संजय कुमार सिंह मंत्री लोजपा पीएचईडी
दीपक प्रकाश मंत्री रालोमो पंचायती राज

 

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें