Bihar CM Nitish Kumar Ceremony Live: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं। पिछले दो दशकों में अधिकांश समय बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई।
सम्राट चौधरी ने फिर ली शपथ, विजय कुमार सिन्हा भी बनेंगे डिप्टी सीएम
Nitish Kumar Oath Ceremony Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा को पद और गोपनीयता के तौर पर शपथ दिलाई गई।
नीतीश कुमार बने बिहार के CM, मोदी की मौजूदगी में ली शपथ
Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इन लोगों को बनाया गया मंत्री
बिहार के राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।
