Mahua (Patna): राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरे माता-पिता और दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है. मेरी दादी मेरे लिए सर्वोच्च हैं, वे मेरी गुरु हैं. जब गुरु साथ हों, तो आगे कोई चुनौती नहीं हो सकती है. महुआ की जनता हमें बुला रही है और हम उनके बीच जा रहे हैं. तेजप्रताप अपनी दादी मरछिया देवी की तस्वीर लेकर नामांकन स्थल पहुंचे थे.
#WATCH | पटना: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारे माता-पिता और दादी सब हमारे साथ हैं। हमारी दादी सर्वोच्च हैं और हमारी गुरु भी… महुआ के लोग हमें बुला रहे हैं, हम वहाँ जा रहे हैं। जब हमारे पास हमारे गुरु, माता-पिता और दादी का… pic.twitter.com/McCoXcywRt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
