Thursday, March 19, 2026
Homeताजा खबरें'बेटा ललटेनवा, गदहा चाहे कितने कोशिश कर ले ओकर सिर पर सींग...

‘बेटा ललटेनवा, गदहा चाहे कितने कोशिश कर ले ओकर सिर पर सींग नहीं निकल सकता’, तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर जीतनराम मांझी का बड़ा बयान

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद तेजस्वी यादव ने हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री और HAM के राष्ट्रीय संयोजक जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार में सत्ता पाने की बौखलाहट नजर आ रही है. जिस तरह से घोषणाएं की जा  रही है, तेजस्वी यादव जल्द ही यह कह सकते  हैं कि  सरकार बनी तो चांद और मंगल ग्रह पर सभी को फार्म हाउस दिया जाएगा.

जीतनराम मांझी ने तेजस्वी पर कसा तंज
जीतनराम मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-  लालू परिवार के सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव अगले प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहेंगें- यदि बिहार में राजद सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को चांद और मंगल ग्रह पर चार कठ्ठे का एक-एक फ़ार्म हाउस दिया जाएगा.  बेटा ललटेनवा, गदहा चाहे कितने कोशिश कर ले ओकर सिर पर सिंग नहीं निकल सकता, बूझे.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें