Thursday, March 19, 2026
Homeएजुकेशन12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां करें...

12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां करें आवेदन

Patna : 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 23175 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinebssc.com/25interlevela/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर यानी बुधवार से शुरू हो चुकी है, जो 25 नवंबर तक चलेगी. आवेदन करने के बाद फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है. परीक्षा की तिथि की घोषणा के बाद एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. अभ्यर्थी अपनी तैयारी करते रहें. आयोग के अनुसार जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी.

महत्वपूर्ण तिथियां
– ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 अक्टूबर 2025
– आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2025
– फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2025
– फॉर्म फाइनल सबमिशन की अंतिम तिथि : 27 नवंबर 2025
– परीक्षा की तिथि : जल्द घोषित होगी
– एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले जारी होगा

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा. अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और कैश कार्ड/ मोबाइल वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार)
– अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष
– अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
– बीसी / ईबीसी (पुरुष/महिला): 40 वर्ष
– एससी / एसटी (पुरुष/महिला): 42 वर्ष

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें