Thursday, March 19, 2026
Homeक्राइमचाईबासा के लांजी में IED विस्फोट का फरार नक्सली केरल से गिरफ्तार,...

चाईबासा के लांजी में IED विस्फोट का फरार नक्सली केरल से गिरफ्तार, तीन जवान हुए थे शहीद

Ranchi : एनआईए ने साल 2021 के लांजी गांव के जंगल में हुए ब्लास्ट में शामिल नक्सली सावन उर्फ सबन टूटी को केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार इलाके से गिरफ्तार किया हैं. घटना के बाद से ही यह फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं. यह झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का रहने वाला है. चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी गांव के जंगल में 4 मार्च 2021 को हुए आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए थे. एनआईए इस मामले की जांच कर रही है.

  1. इस मामले में इन नक्सलियों को बनाया गया आरोपी

इस मामले में एनआईए ने एक करोड़ रुपए के इनामी माओवादी अनल दा उर्फ पतिराम मांझी समेत 33 नक्सलियों को आरोपी बनाया हैं. सूची में सावन टूटी सहित महाराजा प्रमाणिक, आपतन मांझी, चंपा, भुवनेश्वर, मेरिना सिरका, निर्मल, विमला लोहरा, रेला माला, सूरज सरदार, सुनिया मुंडा, सुनीता, सरिता, गीता, मनोज मुंडा, जयंती, रोशन बोडरा, सोर्तो, सुखराम रमताई, बुधराम मुंडा, संजू, सूरज, मांगकर मुंडा, सुली कंडिर, हनुक हेंब्रम, केंड्रा, नोबेल, संतोष उरांव, एतवा मुंडू, गुरुदयाल, बेंगाली और दरियाल समेत कई अज्ञात का नाम शामिल हैं.

ये जवान हुए थे शहीद

लांजी गांव के पहाड़ी क्षेत्र में हुए लैंडमाइन ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल हरिद्वार साह, कांस्टेबल किरण सोरेन और हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित शहीद हुए थे.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें