Thursday, March 19, 2026
Homeक्राइमराजधानी रांची के कटहल मोड़ में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली,...

राजधानी रांची के कटहल मोड़ में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, अफरा-तफरी

Ranchi :राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बुधवार को दिनदहाड़े दलादली ओपी क्षेत्र के कटहल मोड़ इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं.

फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव फुटेज को भी खंगालने में जुटी है. पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया है.

घायल व्यक्ति कटहल मोड़ के ही सीमेंट कारोबारी बताये जा रहे हैं. घटना कटहल मोड़ स्थित शांभवी इंटरप्राइजेज नामक छड़ और सीमेंट की दुकान के पास हुई. कारोबारी की पहचान राधेश्याम साहू के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की. उन्हें 5 से 6 गोलियां मारी गई है. पुलिस गोली मारने वाले की तलाश में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें