Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी).की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रांची एसीबी की टीम ने की है.
मिली जानकारी के अनुसार किसी केस से जुड़े मामले में रीडर ने एक व्यक्ति से घूस की मांग की थी. जबकि वह घूस नहीं देना चाहता था. उसने इसकी शिकायत एसीबी से की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. जिसमें घूस मांगने की बात सही पायी गई. इसके बाद एसीबी ने रणनीति के तहत जाल बिछाकर रीडर सुनील पासवान को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया. जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है.
