बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे।
-
पहला चरण: 6 नवंबर 2025
-
दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025
-
मतगणना: 14 नवंबर 2025
22 साल बाद शुद्ध हुई वोटर लिस्ट
इस चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया गया। इसके बाद यह चुनाव पहला ऐसा होगा, जिसमें 68.5 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए और 21.53 लाख नए नाम जोड़े गए। इस चुनाव में 14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में पांच साल बाद चुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग का काम दो चरणों में होता है — पहला मतदाता सूची तैयार करना और दूसरा चुनाव कराना।
अंतिम मतदाता सूची और दावे-आपत्तियां
मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य 24 जून 2025 से शुरू हुआ। इसके बाद 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियों (Claim/Objection) की प्रक्रिया चली। अंततः 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई।
चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता को अभी भी सूची में त्रुटि नजर आती है, तो वह संबंधित जिलाधिकारी के पास अपील कर सकता है।
बिहार चुनाव 2025 में 17 नए प्रयोग
इस बार चुनाव में 17 नए प्रयोग किए जा रहे हैं:
-
प्रत्येक मतदान केंद्र पर केवल 1200 मतदाता ही वोट डाल सकेंगे, ताकि लंबी लाइन से बचा जा सके।
-
मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर कार्ड में रंगीन फोटो लगाई जाएगी।
-
राजनीतिक पार्टियां अपने बूथ मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर ही लगा सकेंगी।
SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है, और नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम मानी जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब निश्चित रूप से शुरू होने वाला है। जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार सत्ता में बदलाव होगा या सत्ता अनुभव और गठबंधन की ताकत के दम पर वर्तमान नेतृत्व फिर से वापसी करेगा।
