Homeताजा खबरेंदुनिया को बड़ी राहत, ट्रम्प के युद्धविराम की घोषणा के बाद ईरान...

दुनिया को बड़ी राहत, ट्रम्प के युद्धविराम की घोषणा के बाद ईरान ने हार्मूज जलडमरूमध्य को दो हफ्ते के लिए खोल दिया

पहल संवाद

रांची/डेस्क: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर दो हफ्तों तक हमले नहीं करने के ऐलान के बाद ईरान ने पूरी दुनिया को बड़ी राहत देते हुए दो हफ्तों के लिए हार्मूज जलडमरूमध्य को खोल दिया है. ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने दो हफ्तों के युद्ध विराम की पुष्टि करने के साथ हार्मूज जलडमरूमध्य को खोले जाने पर मुहर लगाई है. ईरानी विदेश मंत्री ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से जारी बयान को एक्स पर साझा करते हुए इसकी पुष्टि की है. पोस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर का शुक्रिया भी कहा है. सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में कहा है कि वह दो हफ्ते के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को तैयार है.

अराघची ने पोस्ट में बयान में लिखा, “ईरान की ओर से, मैं अपने प्यारे भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का युद्ध खत्म करने के लिए उनकी लगातार कोशिशों के लिए शुक्रिया और तारीफ करता हूं.”

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री शरीफ के ट्वीट में भाईचारे वाले अनुरोध, अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को बातचीत के आधार पर स्वीकार करने पर यह घोषणा कर रहे हैं.

अराघची ने इसके साथ यह भी लिखा, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से यह घोषणा की जा रही है कि अगर ईरान के खिलाफ हमले रोक दिए गए, तो हमारी ताकतवर सैन्य सेना अपने रक्षात्मक अभियान दो हफ्ते के लिए बंद कर देंगी. ईरान की सेना के साथ कोऑर्डिनेशन और तकनीकी लिमिटेशन पर ध्यान देकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता बनाया जा सकेगा.”

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम का ऐलान करते हुए कहा था मैं आज रात ईरान पर भेजी जा रही विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूंगा इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो, मैं ईरान पर बमबारी और हमलों को दो सप्ताह के लिए निलंबित करने पर सहमत हूं.

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें