Homeझारखण्डहजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपियों...

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहल संवाद

रांची डेस्क: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की ई हत्या की गुप्थी पुलिस ने सुलझा ली है साथ ही इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें भीम राम, भगतिन शांति देवी और बच्ची की मां रेशमी देवी शामिल हैं. पुलिस के हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि बच्ची की हत्या अंधविश्वास की वजह से की गई.

हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद न सिर्फ साक्ष्य को छुपाने का प्रयास किया गया बल्कि पुलिस का ध्यान भी भटकाने की कोशिश करते हुए इसे अलग रंग देने की भी कोशिश की गई. लेकिन हत्याकांड के पीछे की असल वजह अंधविश्वास  है. इस अंधविश्वास की वजह से एक मासूम की जान चली गयी.

पुलिस ने बतायाकि बच्ची की मां एक तांत्रिक के पास अपनी बेटे की बीमारी ठीक कराने के लिए गयी थी, लेकिन वह उसके जाल में फंस गयी. नवरात्रि की अष्टमी की रात को जब पूरा गांव उत्सव में डूबा था, तब एक घर के भीतर बच्ची की हत्या कर दी गई. बच्ची की मां को इस हत्याकांड में भीम राम ने सहयोग दिया. भीम राम के सहयोग से ही पहले बच्ची की हत्या की गयी,  फिर उसके शव को बगीचे में फेंक दिया गया. पुलिस ने यह भी बताया कि शव के साथ दरिंदगी भी की गयी. हालांकि पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि भोला राम पर अपनी भाभी की हत्या और एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने का भी आरोप है.

हत्याकांड के खुलासे में डीजीपी तादशा मिश्रा का बड़ा योगदान रहा जिनके निर्देश पर हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन की देखरेख में 26 मार्च को एसआईटी बनाई गई और टीम ने हत्याकाड का सफलतापूर्वक उद्भेदन भी किया. एसआईटी टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी शामिल रहे, जिनमें एसआईटी प्रमुख नागरगोजे शुभम भाउसाहेब (आईपीएस), एसडीपीओ विष्णुगढ़ बैद्यनाथ प्रसाद, डीएसपी अनुभव भारद्वाज, डीएसपी प्रशांत कुमार सहित महिला थाना प्रभारी विन्ध्यवासिनी कुमारी सिन्हा समेत कई थानों की पुलिस टीम शामिल रही.

 

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें