New Delhi : महाभारत में कर्ण की दमदार भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. अभिनेता के करीबी मित्र अमित बहल ने उनकी मौत की पुष्टि की और कहा कि यह उनके लिए और पूरे टीवी जगत के लिए एक बड़ा झटका हैं. पंकज धीर को दर्शकों ने सबसे ज्यादा बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण के किरदार के लिए जाना.
कर्ण के किरदार का उन्होंने जो रोल निभाया वह उन्हें भारतीय टीवी के इतिहास में अमर कर दिया. उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया और श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.
