Thursday, March 19, 2026
Homeएजुकेशनक्यों छीनी गई रोहित शर्मा से कप्तानी:चयनकर्ताओं को हिटमैन के फॉर्म और...

क्यों छीनी गई रोहित शर्मा से कप्तानी:चयनकर्ताओं को हिटमैन के फॉर्म और फिटनेस पर भरोसा नहीं, कम क्रिकेट खेलने से भी नुकसान; 5 कारण

भारत को 11 साल बाद ICC ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को BCCI ने वनडे कप्तानी से हटा दिया। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम अनाउंसमेंट में सबसे चौंकाने वाला फैसला यही रहा। शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे टीम की कमान भी सौंप दी गई, वे भारत के 28वें वनडे कप्तान बने।

2022 में तीनों फॉर्मेट की फुल टाइम कप्तानी मिलने के बाद रोहित ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल तक पहुंचाया। टीम ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबला हार गई, लेकिन रोहित ने हार नहीं मानी और 7 महीने बाद भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। इतना ही नहीं, इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी भी जितवाई।

2 ICC ट्रॉफी और 2 एशिया कप जिताने के बावजूद रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तानी नहीं करने दी गई। ऐसे में सवाल उठता है कि उन्हें कप्तानी से आखिरी हटाया क्यों गया। चीफ सेलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कहीं उससे कप्तान बदले जाने के पीछे पांच कारण समझ में आते हैं।

कारण-1: वनडे वर्ल्ड कप 2 साल दूर

वनडे वर्ल्ड कप अभी 2 साल दूर है। 2027 के अक्टूबर-नवंबर में यह टूर्नामेंट अफ्रीका में होना है। अगरकर ने कहा कि नया कप्तान बनाने का यह सही समय है। मैनेजमेंट शुभमन को वनडे कप्तान के रूप में समय देना चाहता है। ताकि वर्ल्ड कप तक उन्हें इस टीम को लीड करने की आदत हो जाए।

शुभमन को इसी साल मई में रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद रेड बॉल टीम की कमान भी सौंपी गई थी। उन्होंने इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई।। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। भविष्य को देखते हुए शुभमन को कमान सौंपी गई, वहीं श्रेयस अय्यर को उप कप्तान बना दिया गया।

RELATED ARTICLES

जरूर पढ़ें